फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   accused ran off with 3 gold chains from ghaziabad showroom

गाजियाबाद: ग्राहक बनकर शोरूम में आया बदमाश, तीन चेन लेकर भागा

Thu, 28 Jul 2022 11:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 11:08 AM IST
सार

सचिन लॉकर से चेन निकालकर दिखाने लगा। पसंद नहीं आने की बात कह आरोपी ने कुंडल दिखाने को कहा। सचिन लॉकर से कुंडल निकाल रहा था। इतने में बदमाश काउंटर पर रखी सोने की तीन चेन लेकर भाग गया।

विज्ञापन
accused ran off with 3 gold chains from ghaziabad showroom
सोने की चेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 के ई-ब्लॉक में नक्षत्र ज्वेलर्स के शोरूम पर ग्राहक बनकर आया बदमाश करीब 25 तोले की तीन सोने की चेन लेकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सर्राफ गौरव कपिल ने बताया कि बुधवार सुबह 10:15 बजे एक युवक दुकान में पहुंचा। उसने सचिन से पहले सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। सचिन लॉकर से चेन निकालकर दिखाने लगा। पसंद नहीं आने की बात कह उसने कुंडल दिखाने को कहा। सचिन लॉकर से कुंडल निकाल रहा था। इतने में बदमाश काउंटर पर रखी सोने की तीन चेन लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


बदमाश के भागने के बाद सचिन ने शोर मचाया तो आसपास की दुकान के लोग बाहर आ गए। सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टीमें लगी हैं जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास उसके साथी के खड़े होने का अंदेशा
बदमाश ज्वेलर्स के शोरूम पर पैदल पहुंचा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह पैदल ही भागा है। इसके अलावा वारदात से पहले उसने दो तीन बार शोरूम से बाहर निकलकर किसी से फोन पर बात भी की। आशंका जताई जा रही है कि उसका कोई साथी वाहन लेकर आसपास ही खड़ा था जिसके साथ वह फरार हो गया।


मालीवाड़ा में भी पिता-पुत्री ने की थी लूट
20 जुलाई को मालीवाड़ा स्थित श्रीमहालक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां पिता-पुत्री और दामाद भी ग्राहक बनकर सामान खरीदने आए थे। तभी युवती ने सर्राफ और उसके कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंका और पिता चेन लेकर भाग गया। गनीमत यह रही कि साहस दिखाते हुए सर्राफ और कर्मचारी ने युवती को दबोच लिया। इससे उसी रात घटना खुल गई और पिता और दामाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed