फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह पर की अभद्र टिप्पणी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह पर की अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

साहिबाबाद। सोशल मीडिया पर केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ अभियान चला रहा था। आरोपी पर गैरकानूनी काम जैसे ठगी, फर्जी जासूस कंपनी चलाने और अन्य मामलों में संलिप्त रहने का आरोप है।

शिकायतकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अमर चौधरी ने बताया कि शालीमार गार्डन निवासी शिवकुमार राघव सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता है, जिससे सांसद के समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचती है। हालांकि, उन्होंने आरोपी से संपर्क कर ऐसा न करने के लिए कहा था, बावजूद इसके दुष्प्रचार लगातार जारी है। इस बाबत उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कई तरह के गलत कार्यों में शामिल है। उस पर कविनगर, दिल्ली और गाजियाबाद के थानों में मुकदमा दर्ज है। शिकायत पर अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सर्विलांस टीम आरोपी की आईडी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed