{"_id":"62d8566f0690cc58196ac960","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd241833130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर 1.23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर 1.23 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर 1.23 लाख ठगे
साहिबाबाद। रेलवे में नौकरी, लोन दिलाने और क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ठगों ने सात लोगों को 1.23 लाख रुपये का चूना लगाया है। मामले में लोगों ने तीन ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर सेल और पुलिस जांच के साथ सभी ठगों की तलाश कर रही है।
वसुंधरा सेक्टर-18 निवासी सुधा खुराना ने बताया कि उन्हें महिला मोर्चा के एक संगठन से जोड़ा गया था जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और काम से जुड़ी हुई समस्या का निदान कराना होता है। कुछ दिन बाद पदाधिकारियों ने संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ दिया। संगठन के व्हाट्स एप ग्रुप से जुडे़ छतरपुर दिल्ली के विजय कुमार से कुछ दिनों में उनकी फोन पर बातचीत शुरू हो गई। विजय ने उन्हें बताया कि वह एक बैंक के क्रेडिट बनवाने, लोन दिलाने और रेलवे में नौकरी लगवाने का काम भी करता है। ठग बीते साल जून में उनके घर पहुंच गया। वहां उन्हें बताया कि रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 हजार रुपये फाइल शुल्क जबकि क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये फाइल शुल्क लेता है। इतना ही नहीं जिन लोगों ने कभी आयकर रिटर्न नहीं भरा है, उनसे छह हजार रुपये अतिरिक्त व दस्तावेज की प्रमाणिकता के लिए ढाई हजार रुपये प्रति फाइल शुल्क ले लिए। सुधा ने अपने रिश्तेदार और परिचितों से संपर्क कर विजय को पांच लोगों की रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए 50 हजार रुपये, तीन लोगों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए 60 हजार रुपये दे दिए। आईटीआर और दस्तावेज की जांच के लिए करीब अलग से 13 हजार रुपये और दे दिए।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि विजय कुमार, लक्ष्मी देवी और लक्ष्मण के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।