{"_id":"62d85514f4761452e2081079","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd241832796","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को कार ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौट रही पांच साल की बच्ची को कार ने कुचला
गाजियाबाद। लालकुआं में स्कूल से घर लौट रही समतल विहार कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय परी को बुधवार दोपहर घर के पास तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना के बाद घायल परी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी चालक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। परी के पिता बबलू ने कविनगर थाने में चालक अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी बबलू शर्मा लालकुआं के समतल विहार में रहते हैं, बबलू आटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी परी डायमंड पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। रोजाना उनकी पत्नी कविता शर्मा परी को स्कूल छोड़कर और स्कूल से लेने जाती हैं। बुधवार दोपहर को स्कूल की जल्दी छुट्टी हो गई तो परी बच्चों के साथ निकल आई। घर लौटते समय समतल विहार में गली में पटेलनगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने उसे कार से कुचल दिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार कि चालक अशोक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली गई है।