फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रेड एपल के बिल्डर पर दो और रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रेड एपल के बिल्डर पर दो और रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नंदग्राम थाने में दो ओर एफआईआर दर्ज हुई है। दो पीड़ितों से आरोपियों ने लाखों रुपये हड़प लिए और फ्लैट नहीं दिया। एक फ्लैट पर बिल्डर ने लोन भी करा लिया और पीड़ित को अब लोन की किश्त जमा करनी पड़ रही है। दोनों मामलों में बिल्डर ने 30 लाख रुपये हड़प लिए।
नंदग्राम के मरियम नगर निवासी राजेश त्यागी का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2012 में राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल रेजीडेंसी में 28.11 रुपये में एक फ्लैट बुक किया था। बिल्डर ने वर्ष 2015 में फ्लैट देने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 3.36 लाख रुपये दे दिए। मामले में विजयंत जैन, प्रतीक जैन, अक्षय जैन, प्रवीन मित्तल, बैंक मैनेजर सतीश शर्मा खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सदरपुर निवासी देव कुमार निगम ने आइडिया बिल्डर व पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देव कुमार का कहना है कि उन्होंने 2014 में फ्लैट बुक किया था। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को 6.23 लाख रुपये दे दिए इसके बाद बिल्डर ने धोखाधड़ी करके पीएनबी से 20 लाख रुपये का लोन ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में एसआईटी जांच कर रही है। 20 आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं। अन्य केस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed