{"_id":"62d8550fbd1d2a4eee6da387","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2418325184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं पकड़े मनचले, छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं पकड़े मनचले, छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा नौ की एक छात्रा ने मनचलों की हरकतों से परेशान होकर स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया है। वह डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रही है। मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। उनके दोस्तों ने वीडियो पर भद्दी टिप्पणी भी की है। छात्रा के पिता का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी मनचलों की गिरफ्तारी नहीं हुई, इसलिए बेटी की पढ़ाई छूटी है।
तीन दिन पहले दर्ज कराई एफआईआर में छात्रा के पिता ने बताया है कि बेटी घर के पास ही कोचिंग के लिए जाती थी। वहीं पर पड़ोस के तीन-चार किशोर आकर रास्ता रोकते थे। कई बार छेड़खानी की। पहले तो बेटी चुपचाप सहन करती रही लेकिन चार दिन पहले उसने घर आकर मनचलों की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद नगर कोतवाली में चार किशोरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन एक की भी गिरफ्तारी नहीं की।
इसके बाद बेटी ने स्कूल और कोचिंग जाना बंद कर दिया। वह घर पर भी पढ़ाई नहीं कर रही है। उसका कहना है कि इन हालात में वह पढ़ नहीं सकती है। छेड़छाड़ करते हुए उसका जो वीडियो बनाया, उसके साथ एक गाना जोड़कर उसे सोशल मीडिया पर डाला गया। कोतवाली प्रभारी अमित खारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
एक महीने से कर रहे थे पीछा
छात्रा के पिता ने कोचिंग सेंटर संचालक से बात की। उसने बताया कि कुछ लड़के कई दिन से छेड़खानी कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिली है। अन्य छात्राओं ने बताया कि वे एक महीने से कोचिंग सेंटर के आसपास मंडरा रहे हैं। छेड़छाड़ की शिकार छात्रा का कहना है कि मनचले एक महीने से पीछा कर रहे थे।
शिकायत करते ही मिली धमकी
छात्रा के पिता ने बताया कि जैसे ही मनचलों की शिकायत पुलिस से की, उन्हें पता चल गया। उन्होंने फोन करके अंजाम भुगतने की धमकी दी है। डर है कि वे बेटी के साथ कोई अनहोनी न कर दें। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में देरी कर रही है।
पहले भी कर चुके छेड़छाड़
छात्रा के पिता ने बताया कि उनके दोस्त की बेटी भी उसी कोचिंग सेंटर जाती है। मनचलों ने उसके साथ भी अभद्रता की और वीडियो बनाई है। दोस्त ने इसकी शिकायत पुलिस से कर रखी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
कहां गया एंटी रोमियो स्कवैड
न स्कूल-कॉलेजों के पास चेकिंग हो रही है और न ही कोचिंग सेंटरों के आसपास। पुलिस का एंटी रोमियो स्कवैड महीने भर से लापता है। जिस कोचिंग सेंटर के पास छेड़छाड़ हुई, वहां छात्राओं ने बताया कि साल भर में एक बार भी स्कवैड को यहां नहीं देखा है।