फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बहरामपुर में बनेगा बिजलीघर, शासन से मिली मंजूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बहरामपुर में बनेगा बिजलीघर, शासन से मिली मंजूरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। अकबरपुर-बहरामपुर और इससे सटी 10 से ज्यादा कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति की समस्या जल्द ही दूर होगी। पावर कारपोरेशन बहरामपुर में 33 केवी का विद्युत सबस्टेशन बनेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है अब डीपीआर बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
दरअसल, राहुल विहार, अकबरपुर-बहरामपुर क्षेत्र में मकानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां मौजूदा बिजली संसाधन कम पड़ने लगे हैं। मौजूदा सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। इसकी वजह से इस क्षेत्र में गर्मी के दिनों में ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम के सर्किल-प्रथम के अधिकारियों ने यहां नया बिजलीघर बनाए जाने की मांग की थी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सर्किल प्रथम के अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि अब डीपीआर बनाने के लिए जल्द ही एजेंसी नियुक्त की जाएगी। इस बिजलीघर के निर्माण पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अगले साल मिलेगा फायदा
पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। फंड मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। उनका कहना है कि 2023 में गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले इस सब-स्टेशन को बनाकर चालू कराने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि अगले साल लोगों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन चिह्नित करने के लिए शुरू हुए प्रयास
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि बहरामपुर में सब-स्टेशन बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से नगर निगम से निशुल्क जमीन ली जाएगी। जमीन उपलब्ध होने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed