फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

खाली जमीन पर कामर्शियल प्लाजा बनाएगा नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
खाली जमीन पर कामर्शियल प्लाजा बनाएगा नगर निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। दबंगों से सरकारी जमीन खाली कराकर नगर निगम आमदनी करेगा। हाईवे और मुख्य मार्गों के आसपास कब्जामुक्त कराई गई जमीनों पर निगम प्लाजा बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने निजी फर्मों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (अभिव्यक्ति की रुचि) के लिए बुलाया है। नगर निगम को आमदनी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देने का ऑफर देने वाली फर्म के साथ मिलकर निगम इन कामर्शियल प्लाजा का निर्माण कराएगा।
दरअसल, नगर निगम ने बीते एक साल में करीब 1200 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई है। इस जमीन की निगरानी के लिए निगम को तारबंदी में मोटा खर्च करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में निगम ने इन जमीनों को सुरक्षित करने और आमदनी बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर निगम प्लाजा बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। निगम अधिकारी जनवरी 2022 से निगम प्लाजा बनाने का काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इन प्लाजा में रेस्तरां, रोजमर्रा की वस्तुएं की शॉप और कनफेक्शनरी आदि का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जमीन रहेगी निगम की, अस्थायी निर्माण करेगी फर्म
निगम प्लाजा बनाने की इस योजना के लिए नगर निगम तीन से पांच साल के लिए अपनी जमीन देगा। प्राइवेट फर्म अपने खर्च पर यहां अस्थायी निर्माण कराएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम की जमीनों पर स्थायी निर्माण करने की अनुमति फर्म को नहीं दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर नगर निगम कभी भी अनुबंध खत्म कर जमीन अपने प्रयोग में ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि फर्मों की ओर से प्रस्ताव मिलने पर संयुक्त सर्वे होगा और प्लाजा के लिए जमीन चयनित की जाएंगी। नगर निगम प्रॉफिट शेयरिंग पर काम करेगा, ताकि निगम को आमदनी हो।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed