फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गंगनहर में नहाने और गंगाजल भरने पर रोक लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गंगनहर में नहाने और गंगाजल भरने पर रोक लगाई
विज्ञापन

मुरादनगर। शिवरात्रि पर पुलिस ने गंगनहर घाट पर स्नान करने पर और गंगाजल भरने पर रोक लगा दी। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर से गंगाजल भरने आए श्रद्धालुओं को लौटाया। श्रद्धालुओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।

शुक्रवार को शिवरात्रि पर गंगनहर पर गंगाजल लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घाट पर बैरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं को लौटाया। गंगनहर पर तैनात पुलिस बल ने सख्ती करते हुए श्रद्धालुओं को घाट पर स्नान करना तो दूर, गंगाजल तक नहीं भरने दिया। इसके चलते पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच नोकझोंक भी हुई। गंगाजल भरने पर पाबंदी के चलते दिल्ली, नोएड़ा, गुरुग्राम, मेरठ, गाजियाबाद, मोदीनगर, बागपत, हरियाणा, सोनीपत आदि स्थानों से आए श्रद्धालु को मायूस होकर लौटना पड़ा। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी का आरोप है कि पुलिस ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अभद्रता की। रोजाना मंदिर पर रहने व पूजा आरती करने के बावजूद कई बार अपना परिचय दिया, इसके बाद मंदिर पर जाने दिया गया। बताया कि हरिद्वार से गंगा से निकली ऊपरी गंगनहर मुरादनगर से होते हुए बह रही है। प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट को विकसित करा रखा है, जिससे आने वाले श्रद्धालु घाट पर स्नान कर सकें। सीओ सदर केएन पांडे का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण गंगनहर पर स्नान करने पर पाबंदी लगाई। गंगाजल लेने से किसी को नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed