फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नौ साल बाद पकड़ा गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : GHAZIABAD City
नौ साल बाद पकड़ा गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नौ साल से फरार चल रहे आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी की एसओजी ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के पुर्णिया निवासी मुर्शीद उर्फ रिहान है, जिस पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अधिकारियों का कहना है कि मुर्शीद नाम बदलकर रह रहा था।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुर्शीद वर्ष 2012 में अपने साथी अख्तर के साथ इंदिरापुरम क्षेत्र में रह रहा था। दोनो एक नाबालिग लड़की को फुसलाकर बिहार ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कर अख्तर को तो जेल भेज दिया था, लेकिन मुर्शीद फरार हो गया था। एसपी सिटी के मुताबिक मुर्शीद का सुराग न लगने पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी थी। शुरूआत में उस पर 5 हजार का इनाम रखा गया, जो 2018 में बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनकी एसओजी टीम व नगर कोतवाली पुलिस संयुक्त अभियान चला रही थी। मुर्शीद को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

कई राज्यों में छिपता रहा मुर्शीद
एसपी सिटी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार मुर्शीद नाम बदल कर कई राज्यों में छिपता रहा। हैदराबाद और महाराष्ट्र में कई साल बिताने के बाद वह बिहार में शिफ्ट हो गया। बिहार पुलिस ने उसे हत्या की कोशिश के मामले में जेल भी भेजा था। उस दौरान मुर्शीद ने बिहार पुलिस को अपना नाम नरशैद बताया था। एसपी सिटी का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस द्वारा पकड़ने पर उसने अपना कोई और नाम बताकर गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed