फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बिजली चोरी पकड़ने पर अवर अभियंता समेत चार कर्मचारियों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बिजली चोरी पकड़ने पर अवर अभियंता समेत चार कर्मचारियों को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली के इस्लामनगर में बिजली चोरी पकड़ने पर आरोपियों ने अवर अभियंता समेत चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनके दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट के दौरान उनका मोबाइल भी कहीं गिर गया। अवर अभियंता ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं दस्तावेज फाड़ने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नए बस स्टैंड स्थित केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता साहब सिंह ने बताया है कि वह आठ जुलाई को अपने स्टाफ प्रदीप कुमार, मोइनुद्दीन और शिव कुमार के साथ गली नंबर 4 इस्लामनगर में मस्जिद के पास एक नए साइट का सत्यापन करने के लिए गए थे। वहां कई स्थानों पर तारों में कट लगा हुआ था। उन्हें बिजली चोरी की आशंका हुई। इसकेबाद उन्होंने देखा कि वसीम के मकान पर एक केबिल में कट लगाकर सीधे विद्युत चोरी की जा रही है। जब इसका विरोध किया गया था तो वसीम, मोमिन और गयासुद्दीन ने अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बिजली विभाग के दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। एक कर्मचारी ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया। आरोपियों ने उसको भी पीटना शुरू कर दिया। भागने केदौरान मोबाइल भी वहीं गिर गया। कर्मचारियों को पिटता देख आसपास के लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह से छुड़ाया। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई है।
विज्ञापन

- पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। गत वर्ष लोनी में बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा गया था। विजनगर के प्रताप विहार में बिजली कर्मचारियों के चेकिंग करने पर परिवार ने हमला कर दिया था। बम्हैटा गांव में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed