फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सख्ती : पशुओं को सड़क पर छोड़ा तो लगेगा जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सख्ती : पशुओं को सड़क पर छोड़ा तो लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। सड़क पर पशुओं को छोड़ने वालों पर अब नगर निगम सख्ती बरतेगा। ऐसे पशुओं को जब्त कर उनके मालिकों पर 2 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। निगम अधिकारी पशुपालकों से प्रतिदिन के हिसाब से पशुओं की खुराकी भी वसूलेंगे। इसके लिए नगर निगम ने नियमावली तैयार कर ली है। आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा और सहमति मिलते ही शहर में लागू कर दिया जाएगा।
शहर में सैकड़ों डेरी संचालक या पशु पालक ऐसे हैं जो दिन में पशुओं को छुट्टा सड़कों पर छोड़ देते हैं। शाम को इन पशुओं को फिर से घर में बांध लिया जाता है। ऐसे छुट्टा पशु न केवल सड़कों पर गंदगी करते हैं, बल्कि यातायात जाम और दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। नगर निगम ने ऐसे पशु पालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने पहली बार छुट्टा पशुओं को जब्त कर पशु पालकों पर जुर्माना लगाने के लिए नति तैयार की है। नगर निगम के पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को दिया है। इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और पार्षदों से सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों पर जुर्माने की कार्रवाई का प्रावधान पहली बार किया गया है। अभी तक निगम में इससे संबंधित कोई प्रावधान नहीं किया गया था। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से सहमति मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। छुट्टा पशुओं को जब्त कर मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed