फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भाजपा की ममता त्यागी की बनीं पांचवीं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाजपा की ममता त्यागी की बनीं पांचवीं महिला जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी ममता त्यागी को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। इस पद पर आसीन होने वाली ममता जिले की पांचवीं महिला हैं। मंगलवार दोपहर को उन्हें कलक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र सौंपा। विगत शनिवार हुए नामांकन के दौरान ममता त्यागी ने गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए एक मात्र पर्चा भरा था।
14 सदस्य वाली गाजियाबाद जिला पंचायत के लिए भाजपा के सबसे कम दो सदस्य थे। लेकिन किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। सपा और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी नसीम बेगम नामांकन करने नहीं पहुंची, जिससे तय हो गया था कि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। क्योंकि बसपा ने कोई प्रत्याशी खड़ा ही नहीं किया था। उनके कई सदस्यों ने खुलेआम भाजपा को समर्थन किया। बसपा समर्थित सदस्य शोकेंद्र चौधरी भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी के अनुमोदक भी बन गए। बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

बिखरा नजर आया विपक्ष
जिले में सबसे ज्यादा पांच सदस्य बसपा केसमर्थन से जीतकर आए थे। दूसरे नंबर पर सपा और रालोद के तीन-तीन सदस्य, भाजपा केदो और एक निर्दलीय जीतकर आया था। चुनाव के बाद निर्दलीय सदस्य ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी का समर्थन किया। बसपा को जीत के लिए सबसे कम तीन सदस्यों की आवश्यकता थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी को सबसे ज्यादा छह सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता थी। अंत में भाजपा की घेराबंदी से विपक्ष पूरी तरह से पस्त हो गया। स्थिति यह रही की कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर देना हे ध्यान : ममता
ममता त्यागी ने जीत के बाद कहा कि उनका उद्देश्य बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और गांव के विकास पर होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बालिकाएं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभा सकती हैं। जिला योजना के माध्यम से विकास की इबारत लिखी जाएगी। कहा कि जनपद के सभी 161 गांवों में विकास को गति देने का काम होगा। गांवों के विकास के लिए प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed