फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लॉकडाउन के बाद पहले दिन 312 लर्निंग लाइसेंस बनाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लॉकडाउन के बाद पहले दिन 312 लर्निंग लाइसेंस बनाए
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो महीने बाद परिवहन विभाग में 21 जून को पहली बार 617 ड्राइविंग लाइसेंस बने हैं। इसमें 312 लाइसेंस लर्निंग और 305 परमानेंट लाइसेंस बनाए गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले काफी समय से लोग डीएल को लेकर परेशान थे।

कोरोना संक्रमण के कारण 23 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी थी। 28 मई के बाद परमानेंट लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। उसमें भी 180 लाइसेंस बनाए जा रहे थे। करीब दो महीने बाद 21 जून से लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन सोमवार को 312 लोगों ने लाइसेंस बनवाए हैं। लाइसेंस बनने के बाद लोग काफी खुश नजर आए। लोगों का कहना था कि लर्निंग लाइसेंस के स्लॉट के लिए पूर्व में तीन महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। दो महीने कोरोना के कारण डीएल की प्रक्रिया बंद रही। अब राहत मिली है। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि करीब दो महीने बाद लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन लर्निंग और परमानेंट समेत 617 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए हैं। कोरोना के बाद में यह सबसे ज्यादा संख्या है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को डीएल बनवाने में दिक्कत नहीं आएगी। कोरोना कॉल में जिन लोगों को स्लॉट मिले हुए थे, उन्हें अब दोबारा से रीशेड्यूल लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed