फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लोगों ने परिवार के साथ ऑनलाइन योग कक्षा में लिया भाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में सामुहिक योग कार्यक्रम ? - फोटो : GHAZIABAD City
लोगों ने परिवार के साथ ऑनलाइन योग कक्षा में लिया भाग
विज्ञापन

गाजियाबाद। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोगों ने कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पार्क, सोसायटीज और घरों में ऑनलाइन योग किया। सोसायटीज के पार्क में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने योग किया तो वहीं अधिकतर लोगों ने ऑनलाइन योग कक्षाओं के जरिए योग किया। सरकारी विभागों द्वारा भी ऑनलाइन योग कक्षाएं संचालित की गईं।
-----
सामाजिक संगठनों ने किया योग
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने योग दिवस ऑनलाइन मनाया। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के योगाचार्य डॉ. रमेश ने सभी को योग आसन सिखाए और दैनिक जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया। इसके अलावा क्षेत्रीय आयुर्वेद विभाग द्वारा भी ऑनलाइन कक्षा संचालित की गई।
विज्ञापन

------
अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान और आईएमएस लालकुआं ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ योग शिक्षक अशोक मित्तल ने ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र से किया और बाद में दीया और दिशा ने सरस्वती वंदना की। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने कहा कि संस्थान पिछले 36 वर्षों से समाज की सेवा कर रहा है। इसके बाद योगाचार्य अध्यात्मिक गुरू विजय महाराज ने योग की महत्ता एवं आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योग केवल शरीर को साधने की कला नहीं है, शरीर को कितना भी साध लो जब तक विचारात्मक, भावनात्मक परिवर्तन नहीं होगा, काम नहीं चलेगा इसलिए उन्होंने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया। इस मौके पर आईएमएस की निदेशिका डॉ. उर्वशी मक्कड़, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण कुमार गुप्ता, योग शिक्षिका वीना वोहरा, योगाचार्य अशील, अशोक शास्त्री, सुभाष गर्ग, डीएन शर्मा, मनमोहन वोहरा, प्रवीण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार गाजियाबाद पतंजलि योग समिति ने सोमवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसायटी के क्रिकेट ग्राउंड में सुबह 6:30 बजे योग कराया। योगाचार्य डॉक्टर एसपी त्यागी, योग शिक्षिका कुसुम तोमर, प्रीति राजपूत और सुधा त्यागी ने सभी को योग कराया। बहुत से साधकों ने ऑफलाइन योग किया और ज्यादातर साधकों ने ऑनलाइन योग का अभ्यास किया। सोसायटी के निवासी समाजसेवी जेपी कश्यप ने ऑनलाइन परिवार के साथ योग किया। इस मौके मदन कुमार त्यागी, आरती त्यागी, योग शिक्षक अशोक मित्तल, हरिराज त्यागी, बालेश्वर, कमलेश रतूड़ी, आशुतोष प्रतीक, शंकर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed