फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

निवाड़ी की फोरेंसिक लैब में शुरू हुई असलहों की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
निवाड़ी की फोरेंसिक लैब में शुरू हुई असलहों की जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। हत्या, आत्महत्या की घटना में गोलीबारी के पेंच को सुलझाने की दिशा में निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब ने काम शुरू कर दिया है। गत एक मई से शुरू हुए बैलेस्टिक सेक्शन में अब तक मेरठ जोन के सात जिलों से असलहों के सैंपल लैब पहुंच चुके हैं। वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे हैं कि किस असलहा से किस वक्त कितनी दूरी से गोली चलाई गई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों का कहना है कि फोरेंसिक जांच के 16 में से 10 सेक्शन की जांच निवाड़ी लैब में शुरू हो चुकी है।
नवंबर 2018 में यूपी के तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह ने निवाड़ी में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेसिंक लैब) का उद्घाटन किया था। 64 करोड़ की लागत से बनी नौ मंजिला फोरेंसिक लैंब की शुरूआत में कुल 16 में से 7 सेक्शन की जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद लैब के अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ा ने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। निवाड़ी फोरेंसिक लैब के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि वर्तमान में विधि फोरेंसिक लैब में 10 सेक्शन के सैंपल की जांच की जा रही है। बीते एक मई से बैलेस्टिक सेक्शन के अलावा डीएनए व सीरोलॉजी सेक्शन की जांच भी की जा रही हैं।
विज्ञापन

बरेली जोन के डीएनए भी जांच रही लैब
निवाड़ी फोरेंसिक लैब के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि मेरठ जोन स्तर पर बनी लैब में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, और शामली जिलों से आने वाले सैंपल की जांच की जाती थी। डीएनए प्रोफाइलिंग शुरू होने पर बरेली व आगरा जोन के सैंपल भी निवाड़ी लैब भेजे गए थे। डीएनए टेस्ट में आगरा जोन को अलग कर दिया गया है। मेरठ व बरेली जोन के डीएनए सैंपल की जांच निवाड़ी लैब में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी वैज्ञानिकों की संख्या
वर्ष 2018 में निवाड़ी फोरेंसिक लैब 110 वैज्ञानिकों के साथ शुरू की गई थी। उस दौरान सिर्फ सात सेक्शन की जांच चल रही थी। जांच का दायरा बढ़ाते हुए सात सेक्शन की जांच भी की जाने लगी है। जबकि छह सेक्शन की जांच शुरू होना अभी बाकी है। लैब के अधिकारियों के मुताबिक फोरेंसिक लैब में अलग-अलग सेक्शन के174 वैज्ञानिक एक साथ काम कर सकते हैं। जांच का दायरा बढ़ने पर वैज्ञानिकों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed