फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इनवेस्ट करने का झांसा देकर 7.10 लाख रुपये ठग़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
इनवेस्टमेंट के नाप पर सात लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के पवन विहार निवासी युवक से शातिर ठगों ने इनवेस्टमेंट करने के नाम पर 7.10 लाख रुपये ठग लिए। फेसबुक पर दोस्ती कर शातिरों ने ठगी को अंजाम दिया। युवक ने कर्ज लेकर रुपये लगाए थे। पीड़ित ने खोड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल की मदद से शुरू कर दी है।

खोड़ा के पवन विहार कालोनी में जैनुल आवेदीन उस्मानी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें फेसबुक आकउंट पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसे ऐड कर लिया। वह एक कंपनी के नाम से अकाउंट था। अकाउंट के जरिए उनके पास कई सारे निवेश करने और दोगुना व तीन गुना मुनाफा कमाने का संदेश आए। झांसे में आकर उन्होंने पहले दो हजार रुपये लगाए। इसके एवज में उन्हें 35 हजार रुपये मिले। मुनाफा मिलने पर उन्हें भी भरोसा हो गया। उसके बाद 7.10 लाख रुपये निवेश कराने के बहाने ठग लिए। उन्होंने जब अपने रुपये मांगे तो शातिर ठगों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कुछ रुपये कर्ज लेकर लगाए थे। इससे अब पर काफी परेशान हैं। उन्होंने खोड़ा थाने में शिकायत दी। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed