फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

टीएचए : डेढ़ महीने में 22 चोरियां, 18 का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news
टीएचए : डेढ़ महीने में 22 चोरियां, 18 का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा
विज्ञापन

साहिबाबाद। यदि आप ट्रांस हिंडन क्षेत्र में रहते हैं तो सचेत हो जाइए। आप अपने घर पर ताला लगाकर कहीं न जाइए। पिछले 45 दिनों में 22 चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत भर दी है। ज्यादातर चोरी की वारदातें उन घरों में हुई हैं, जिन पर ताला लटका हुआ था। इनमें से सिर्फ चार मामलों का पुलिस खुलासा कर सकी है, जबकि 18 मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
इन दिनों ट्रांस हिंडन में चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोरों के निशाने पर बंद मंदिर, फ्लैट और घर हैं। जो सड़क पर पहरा दे रही पुलिस को चकमा देकर लाखों का माल साफ कर फरार हो रहे हैं। कई मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराया। बावजूद इसके पुलिस चोरों को पकड़ नहीं सकी है। इसी का नतीजा है कि चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

साहिबाबाद निवासियों ने खुद दिया पहरा, थाना जल्द बनाने की मांग
साहिबाबाद और इंदिरापुरम में सबसे अधिक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। साहिबाबाद के विजयपार्क में लोगों ने खुद ही पहरा देना तक शुरू कर दिया। अन्य जगह पर भी लोग चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से चिंतित हैं। पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने और चेकिंग व गश्त के लिए भी पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा था। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी गोपाल बबूना ने प्रस्तावित शालीमार गार्डन थाने को जल्द बनवाने और इसको शुरू करवाने का अनुरोध किया है। जिससे अपराधों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा हुआ सिर्फ चार का
अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई के अंत तक ट्रांस हिंडन के सभी थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हुई। इसके से टीलामोड़ मोड़ थाना क्षेत्र में दो, साहिबाबाद में तीन का ही खुलासा हो सका। बाकी अन्य चोरियों में बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। लोगों का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर लेती है। इसी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
चोरी की घटनाएं कम हो इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ पीआरवी भी गश्त कर रही है। कई घटनाओं को पुलिस ने खुलासा किया है। अन्य घटनाओं पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही इनका भी अनावरण किया जाएगा। ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।
हाल में हुई चोरी की वारदात
- 30 मई 2021 : वैशाली सेक्टर चार में चिकित्सक के फ्लैट की कुंडी काटकर लाखों की चोरी
- 29 मई 2021 : सूर्यनगर बी ब्लॉक में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए
27 मई 2021 : औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की एक फैक्टरी में मेनगेट फांदकर चोर फैक्टरी से करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी
26 मई 2021 : शक्तिखंड तीन स्थित निर्भेद फाउंडेशन एनजीओ के आफिस से ई-रिक्शा से चार बैट्री, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी
25 मई 2021 : को शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के सामने मैनेजर के फ्लैट में आठ लाख की चोरी
25 मई 2021 : को सौर ऊर्जा मार्ग स्थित फैक्टरी में चोरी, भागते हुए एक आरोपी फरार, खुलासा
24 मई 2021 : बृजविहार स्थित सी ब्लॉक में डेयरी आउटलेट का ताला तोड़कर नकदी और घी चोरी
21 मई 2021 : राजेंद्रनगर सेक्टर दो स्थित काली मंदिर में लाखों की चोरी खुलासा
22 मई 2021 : शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पास बेकरी की दुकान में 50 हजार की चोरी
13 मई 2021 : शालीमार गार्डन मेन में विजय पार्क के पास से चोरों ने देर रात दो कारों से ईसीएम चोरी कर ली।
12 मई 2021 : साहिबाबाद में रिटायर्ड प्रधानाचार्य और किराएदार के घर चार लाख की चोरी
11 मई 2021 : विजयपार्क में मंदिर और नगर निगम के स्टोर में चोरी
15 मई 2021 : तुलसी निकेतन क्षेत्र में घर से मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी खुलासा
07 मई को : शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित मकान से लाखों की चोरी खुलासा
08 मई 2021 : राजेंद्रनगर सेक्टर पांच में कपड़ा कारोबारी के फ्लैट का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी
4 मई 2021 : वसुंधरा टू बी में बंद घर की खिड़की तोड़कर आठ लाख की चोरी
30 अप्रैल 2021 : वसुंधरा सेक्टर तीन बंद घर का ताला तोड़कर नकदी जेवर चोरी
27 अप्रैल 2021 : अहिंसाखंड दो में दवा कारोबारी के फ्लैट का दरवाजा तोड़कर 50 लाख की चोरी
27 अप्रैल 2021 : निजी कंपनी कर्मी के फ्लैट का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवर चोरी
25 अप्रैल 2021: इंदिरापुरम के कनावनी में बंद दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी
22 अप्रैल 2021 : शालीमार गार्डन में फ्लैट में बुजुर्ग दंपती को बंद कर लाखों की चोरी
20 अप्रैल 2021 : नीतिखंड तीन निवासी ठेकेदार के बंद मकान में दस लाख की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed