{"_id":"60b6806e8ebc3e29c11b35df","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2196898179","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत
गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से संविदा विद्युत कर्मी की मौत हो गई। हादसे से नाराज विद्युत कर्मी के परिजनों और साथियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और परिजनों के लिए मुआवजे की मांग रखी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
लालकुआं निवासी 45 वर्षीय गवेंद्र सिंह उर्फ प्रेम प्रताप विहार बिजलीघर पर संविदा कर्मी तैनात थे। सोमवार देर रात आंधी व बारिश के चलते प्रताप विहार में स्थित राधेश्याम हलवाई के सामने रखे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया था, जिसके चलते इलाके की बिजली गुल हो गई थी। मंगलवार को फॉल्ट ठीक करने के लिए बिजलीघर से कर्मचारी भेजे गए थे। गवेंद्र फॉल्ट ठीक कर रहा था, इसी दौरान ट्रांसफार्मर में करंट आ गया और गवेंद्र बुरी तरह झुलस गया। उसे पास में ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और साथी विद्युत कर्मचारियों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि गवेंद्र के दो बेटे हैं। एक बेटा आर्मी की तैयारी कर रहा है, तो दूसरा बेटा पढ़ाई कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शटडाउन लेकर कार्य कराया जा रहा था। मुख्य अभियंता पंकज ने बताया कि हादसे की जांच कराई जाएगी।