फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कार नहीं मिलने पर बरात नहीं लाया दूल्हा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कार नहीं मिलने पर बरात नहीं लाया दूल्हा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में दहेजलोभी ससुरालियों का शर्मनाक कारनामा सामने आया। शादी में कार न मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया, जिसके चलते लड़की पक्ष की सारी तैयारी धरी रह गईं। गांव अटौर में दुल्हन दिनभर आस लगाए बैठी रही। लड़की पक्ष ने सगाई में दी रकम और सामान वापस मांगा तो दूल्हा पक्ष ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। नंदग्राम पुलिस ने दिल्ली निवासी दूल्हा व उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
गांव अटौर निवासी ब्रजवीर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने अपनी बीकॉम पास बेटी चंचल की शादी शाहदरा दिल्ली के मीतनगर निवासी सचिन के साथ तय की थी। पिछले 30 अप्रैल को सगाई की रस्म हुई, जिसमें लड़की पक्ष ने दो लाख 51 हजार रुपये के अलावा 20 हजार रुपये की मिलाई के साथ जेवर व अन्य सामान दिया था। ब्रजवीर सिंह के मुताबिक, शादी की तारीख 14 मई की निर्धारित की गई थी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित संख्या में बरात के स्वागत के लिए उन्होंने प्रशासन से परमिशन भी ले ली थी। ब्रजवीर सिंह का कहना है कि शादी में वर पक्ष को बुलेट मोटरसाइकिल देनी तय हुई थी, इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली थी, लेकिन एकाएक लड़का पक्ष ने वैगनआर कार की मांग शुरू कर दी, जिसको उन्होंने हैसियत से बाहर बताया।
विज्ञापन

बरात मंगानी है तो कार देनी पड़ेगी
ब्रजवीर सिंह का कहना है कि शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बंट चुके थे और शादी की तैयारी भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन वर पक्ष ने शादी के एनवक्त पर कहा कि बरात मंगानी है तो कार देनी होगी। इस पर लड़की पक्ष ने आपत्ति जताई तो लड़के सचिन और उसके पिता ब्रह्मजीत तोमर ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। ब्रजवीर सिंह का कहना है कि शादी वाले दिन शाम तक इंतजार किया, लेकिन बरात नहीं आई। एसएचओ नंदग्राम नीरज कुमार सिंह का कहना है कि दूल्हे सचिन, उसके पिता ब्रह्मजीत तोमर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed