फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

20 लाख रुपये की लूट को दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बस अड्डे पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : GHAZIABAD City
प्रवासियों की उमड़ी भीड़, लगानी पड़ीं 1500 बसें
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी बस अड्डे पर मंगलवार को भी प्रवासी श्रमिकों का पलायान जारी रहा। मंगलवार की रात तक श्रमिक बस अड्डे पर पहुंचते रहे। सोमवार की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की तरफ से करीब 1500 बसों को लगाया गया है। शाम चार बजे तक 617 बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा गया। निगम ने पर्याप्त बसें होने का दावा किया है।
सोमवार को दिल्ली में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा के बाद कौशांबी बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ हो गई। शाम तक तो पैर रखने की जगह नहीं बची। सोमवार रात मजदूर पैदल जाते भी दिखे। मंगलवार को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव से श्रमिकों का जाना जारी रहा। श्रमिक अपने अपने परिवार के साथ सामान सर पर रखे बस अड्डे पर आते दिखाई दिए। यात्रियों से बात की गई तो कुछ यात्रियों ने बताया कि पहले दो दिन का लॉकडाउन था फिर एक सप्ताह का लॉकडाउन लग गया। सरकार आगे भी लॉकडाउन लगा सकती है। ऐसे में घर जाना ही बेहतर है। यहां पर कोई काम तो है नहीं तो खर्चा कैसे चलेगा। किराए पर रहते हैं, महीना पूरा होने पर मकान मालिक किराया मांगेगा। किराया देंगे या फिर घर का खर्च चलाए। ऐसे में घर जाना ही बेहतर है। जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तो लौट आएंगे।
विज्ञापन

बस नहीं मिली तो पैदल ही चल पड़े
मंगलवार शाम तक जब श्रमिकों को बस में जगह नहीं मिली तो उन्होंने अन्य साधनों से अपने घर जाना शुरू कर दिया। गाजियाबाद के आसपास शहर में जाने वाले श्रमिक कैब से अपने घरों को निकलने लगे। कैब वालों की भी भीड़ बस अड्डे के बाहर और आसपास लग गई। इसके साथ ही यात्री ऑटो, ट्रक दो पहिया वाहन से भी जाते दिखाई दिए। जिनके पास अधिक पैसा नहीं था वे पैदल ही अपने घर को जाने लगे। एनएच-9 पर रात में काफी संख्या में लोग पैदल जाते हुए दिखाई दिए। मॉडल टाउन पर भी काफी संख्या में यात्री बस व अन्य साधनों का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम ने किया बस अड्डे का निरीक्षण
गाजियाबाद रीजन के आरएम एके सिंह ने मंगलवार को बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन कर्मियों से बसों में सैनिटाइजर की व्यवस्था और बिना मास्क के किसी भी यात्री को सफर नहीं करने देने का आदेश दिया। इसके साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस रूट की बस जा रही है उसके जाते ही उस रूट पर दूसरी बस लगा दी जाए। जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें ज्यादा देर बस के लिए इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed