फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तमंचे के बल पर कलेक्शन एजेंट से 50 हजार लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तमंचे के बल पर कलेक्शन एजेंट से 50 हजार लूटे
विज्ञापन

लोनी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार दोपहर ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में एक क्लेक्शन एजेंट से तमंचे के बल पर 50 हजार से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। बागपत के खेकड़ा इलाके में मुनीम कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह ग्रुपों में महिलाओं को लोन देने की एक कंपनी में काम करते हैं। पीड़ित सोमवार की सुबह सभापुर गांव स्थित कुछ महिलाओं से पैसे लेकर चमन विहार कॉलोनी में पहुंचे थे। उनके बैग में रिकवरी के करीब 50 हजार रुपए रखे थे। चमन विहार कॉलोनी में पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां आकर रुके। तीनों ने मास्क लगा रखा था। इस दौरान बाइक सवारों ने मुनीम को रोककर उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दिनदहाड़े लूट की घटना होने के बाद आसपास के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ उमेश पवार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed