फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एनएच-9 पर हापुड़ जाने वालों को देना होगा आधा टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एनएच-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा ।
एनएच-9 पर हापुड़ जाने वालों को देना होगा आधा टोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-9 यानी हापुड़ रूट पर चलने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अप्रैल से छिजारसी (पिलखुवा) टोल पर उन्हें करीब आधा शुल्क देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) चाहती है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तैयार होने पर छिजारसी टोल पर शुल्क की दरों को आधा कर दिया जाए। इसके संबंध में विस्तृत प्रस्ताव बनाकर सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक मंत्रालय की ओर से डी-नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा। इससे सबसे बड़ा फायदा डासना से हापुड़ के बीच चलने वाले लोगों को मिलेगा। क्योंकि टोल दरें 125 रुपये से घटकर करीब 70 रुपये (प्रति कार एक तरफ) हो जाएंगी।
छिजारसी टोल पर अभी तक सराय काले खां से हापुड़ तक का टोल वसूला जा रहा था, लेकिन नए प्रस्ताव के तहत एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन चरणों में टोल वसूलेगी। पहले चरण में सराय काले खां से डासना के बीच एक्सप्रेसवे (बीच की छह लेन) पर टोल लिया जाएगा। करीब 28 किमी लंबे इस चरण में एक्सप्रेसवे का पैकेज-1 (सराय काले खां-यूपी गेट) और पैकेज-2 (यूपी गेट से डासना) आएगा, जिसमें दूरी के हिसाब से कैमरों के माध्यम से चलती गाड़ी से ही टोल काट लिया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में डासना से हापुड़ और तीसरे में डासना से मेरठ को रखा गया है। इसके पीछे मकसद दूरी के हिसाब से टोल लिया जाना है। हापुड़ रूट पर छिजारसी में बूथ के माध्यम से टोल वसूली होती है, लेकिन आने वाले पांच से सात महीनों में यहां पर भी कैमरों के माध्यम से टोल वसूला जाएगा। इसमें भी दूरी के हिसाब से टोल देना होगा, लेकिन उससे पहले उन लोगों को फायदा होगा जो डासना से नेशनल हाईवे-9 पकड़कर हापुड़ या गढ़ तक जाते हैं। उन्हें अभी एक तरफ से 125 रुपये टोल देना होता है। क्योंकि अभी तक एनएचएआई पूरे एक्सप्रेसवे का टोल ले रही है, लेकिन अब इसे हिस्सों में बांटकर टोल लिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बस अब ज्यादा इंतजार नहीं
सामान्य तौर पर मंत्रालय की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह तक टोल दरों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है। क्योंकि एक अप्रैल से टोल की नई दरें प्रभावी होती हैं। ऐसे में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी टोल दरों के प्रस्ताव को जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। डासना से हापुड़ की टोल दरों का डी-नोटिफिकेशन भी मार्च के अंत तक होने की संभावना है। एनएचएआई अधिकारियों को उम्मीद है कि पूरे एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की एक अप्रैल से स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लेन या एनएच से गए तो देना होगा आधा टोल
अगर आप कार के जरिये दिल्ली से हापुड़ के बीच सफर कर रहे हैं तो एक तरीके से आपको सिर्फ छिजारसी में ही टोल देना होगा। बशर्ते आप सराय काले खां से डासना के बीच एक्सप्रेसवे की छह लेन को छोड़कर नेशनल हाईवे या सर्विस रोड पर अपनी गाड़ी को चलाएं। एनएचएआई ने अभी एक्सप्रेसवे पर ही टोल वसूलने का फैसला लिया है। सराय काले खां से डासना के बीच 14 लेन का एक्सप्रेसवे बनाया गया है, जिसमें बीच की छह लेने एक्सप्रेसवे के लिए रिजर्व है। उसके बाद दोनों तरफ की दो-दो लेन एनएच-9 और उसे बाद एनएच के बराबर में बाहर की तरफ की दो-दो लेन की सर्विस रोड बनाई गई है। इसी चरण में साइकिल ट्रैक और फूट पाथ भी बनाया गया।

140 कैमरों से वाहनों की निगरानी
अभी तक एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे के चारों चरणों में 140 कैमरे लगाए हैं, जिसमें से कुछ कैमरे एक्सप्रेसवे पर होने वाली सामान्य गतिविधि पर नजर रखेंगे। जबकि 100 कैमरे सीधे तौर पर गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग पर नजर रखेंगे। जल्द ही इन कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डासना से हापुड़ के बीच भी करीब 50 नए हाईब्रिड कैमरे लगाए जाने की योजना है, जिनके लगने के बाद चलती गाड़ी से टोल काटे की व्यवस्था यहां पर भी शुरू हो जाएगी। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे गाड़ी में लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फास्टैग से अटैच है। ऐसे में जहां से गाड़ी एक्सप्रेसवे पर चढ़ेगी और जहां से बाहर निकलेगी। उसके कैमरा रीड करेगा और उसके बाद दूरी के हिसाब से टोल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed