फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हाउस टैक्स बकाएदारों की सूची तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news
हाउस टैक्स बकाएदारों की सूची तैयार, एक मार्च से नगर निगम कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ने दूसरे चरण में शहर के हाउस टैक्स के 500 बड़े बकाएदारों की पहचान की है। इन बकाएदारों पर निगम का करीब आठ करोड़ रुपया बकाया है। नगर निगम का टैक्स विभाग एक मार्च से इन बकाएदारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।
नगर निगम ने प्रत्येक जोन में 100-100 ऐसे बकाएदारों की पहचान की है, जिन्होंने कई-कई साल से निगम को टैक्स नहीं दिया। इन पर 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक बकाया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि इन सभी बकाएदारों को डिमांड नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया है। अब ऐसे बकाएदारों को चिह्नित कर हर जोन में 100-100 लोगों की सूची तैयार की गई है। सोमवार से वृहद अभियान चलाकर इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी 50 हजार से कम बकाया वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी विभाग भी दबाए बैठे हैं करोड़ों
संपत्ति कर और सर्विस चार्ज के रूप में सरकारी विभाग भी नगर निगम का करोड़ों रुपये दबाकर बैठे हैं। कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जिन्होंने कई साल से संपत्ति कर जमा नहीं कराया है। नगर निगम इनकी भी सूूची तैयार करा रहा है। इन्हें अब दोबारा डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे। जीडीए, रेलवे, मेट्रो, डाक विभाग, पुलिस, गन्ना विभाग, शिक्षा विभाग समेत कई केंद्रीय विभाग से नगर निगम को हर साल करोड़ों रुपया टैक्स के रूप में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed