फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक साथी गंभीर, दो लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मृतक रौनक का फाइल फोटो । - फोटो : GHAZIABAD City
युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक साथी गंभीर, दो लापता
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिकरोड क्षेत्र में कैमरा चोरी के शक में गढ़ी निवासी रौनक (19) को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इतना ही नहीं, उसके चार साथियों को भी बंधक बनाकर पीटा गया। जिनमें से एक ने भागकर जान बचाई, जबकि दो लापता हैं। रौनक का शव बृहस्पतिवार तड़के राजनगर एक्सटेंशन की सांगवान हाइट्स सोसायटी के गेट पर पड़ा मिला। वहीं, जान बचाकर भागकर आए घायल साथी राजा के बताने पर परिजनों को घटना का पता चला। मृतक के भाई हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने सिकरोड निवासी दर्वेश और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
मूलरूप से मोदीनगर के ग्राम सहरा निवासी राजकुमार नंदग्राम थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे रौनक व राजकुमार तथा दो बेटियां नेहा व मानसी हैं। भाई हिमांशु द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गत 23 फरवरी को सिकरोड निवासी दर्वेश फौजी के घर पर शादी की सालगिरह और जन्मदिन की पार्टी थी। विजय ठेकेदार के नेतृत्व में रौनक व उसके साथी सुभाष, अनिल और राजा बिजली का काम करने के लिए दर्वेश फौजी के यहां गए थे। बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति का कैमरा चोरी हो गया। जिसके बाद बुधवार को दर्वेश फौजी व उसके भाई सत्यवीर ने ठेकेदार विजय से कहकर रौनक व उसके साथियों को घेर में बुलाया था। आरोप है कि कैमरा चोरी करने का आरोप लगाते हुए दर्वेश और उसके परिजनों ने रौनक व उसके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट की।
विज्ञापन

पीटते हुए पाइप लाइन भनेड़ा की तरफ ले गए
हिमांशु का आरोप है कि दर्वेश फौजी व सत्यवीर उसके भाई रौनक व उसके साथियों को पीटते हुए भनेड़ा पाइप लाइन की तरफ ले गए। वहां दर्वेश ने अपने बेटे नितीश और भतीजों रूबिल व बॉबी को भी बुला लिया। आरोपियों की पिटाई से रौनक की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी उसके शव को राजनगर एक्सटेंशन स्थित सांगवान हाइट्स के गेट पर फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे सोसायटी का गेट खुलने पर गार्डों ने शव पड़ा देख नंदग्राम पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटकर भागे राजा ने बताई घटना
हिमांशु के मुताबिक 24 फरवरी को रौनक के न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, बृहस्पतिवार को राजा आरोपियों के चंगुल से छूटकर आया तो उसने रौनक के परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद वह नंदग्राम पुलिस के पास पहुंचे। वहीं, सांगवान हाइट्स सोसायटी के गेट पर मिला शव दिखाने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त रौनक के रूप में की।
अनिल और सुभाष का अभी कोई सुराग नहीं
हिमांशु का कहना है कि उनके भाई की हत्या कर दी गई, जबकि राजा जान बचाकर भाग आया। अनिल व सुभाष लापता हैं। वह घर नहीं पहुंचे हैं। दोनों के परिजनों ने भी उनके साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। रौनक की बहन मानसी का कहना है कि जिस कैमरे की चोरी के आरोप में उनके भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया, वह बाद में आरोपियों के घर में ही मिल गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
रौनक के परिजनों के मुताबिक वह पूर्व में चंडीगढ़ में काम करता था। करीब सवा साल पहले ही चंडीगढ़ से घर लौटा था। लॉकडाउन के चलते वह वापस नहीं गया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर दर्वेश तोमर, उसके भाई सत्यवीर, बेटे नितीश व भतीजों रूबिल व बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच के अलावा तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed