{"_id":"603408d28ebc3ee95457b811","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2142023107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप विहार के 70 मकानों पर लगेंगे लाल निशान, ध्वस्त करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप विहार के 70 मकानों पर लगेंगे लाल निशान, ध्वस्त करेगा निगम
विज्ञापन
nagar nigam22092019_CMY.jpg
प्रताप विहार के 70 मकानों पर लगेंगे लाल निशान, ध्वस्त करेगा निगम
गाजियाबाद। प्रताप विहार में ग्रीन बेल्ट खाली कराने के लिए तोड़े गए 50 से ज्यादा मकानों के बाद अब जल्द ही 70 अन्य मकानों पर लाल निशान लगाए जाएंगे। नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट व सरकारी जमीन के दूसरे हिस्से पर बने मकानों का चयन कर लिया है। सोमवार को इस जमीन की पैमाइश कराई गई। जल्द ही नगर निगम यहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है।
प्रताप विहार में संतोष मेडिकल कॉलेज के पास नगर निगम ने बीते शुक्रवार और शनिवार को ग्रीन बेल्ट पर बने मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। विरोध के बीच की गई इस कार्रवाई के दौरान निगम ने 50 मकान और 10 झुग्गियां ध्वस्त कर ग्रीन बेल्ट खाली कराई थी। इस दौरान करोड़ों की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। सोमवार को भी नगर निगम की टीम प्रताप विहार पहुंची। उन्होंने ग्रीन बेल्ट के दूसरे हिस्से पर बने पक्के निर्माणों का चयन किया। जमीन की पैमाइश कराई गई। अपर नगरायुक्त आरएन पांडेय का कहना है कि सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हर सूरत में हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अवैध निर्माणों का चयन कर उन पर लाल निशान लगाए जाएंगे। इस दायरे में करीब 70 मकान आएंगे।