फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कौशांबी में नहीं कोई वेटिंग, आसानी से बनवाएं पासपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कौशांबी में नहीं कोई वेटिंग, आसानी से बनवाएं पासपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 11 जिलों के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) में पासपोर्ट आवेदकों को अपॉइंटमेंट के लिए डेढ़ माह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि गाजियाबाद के कौशांबी पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में आवेदन करने के अगले दिन का अपॉइंटमेंट मिलने से राहत मिली है। ऐसे में जल्दी पासपोर्ट बनवाने की चाह रखने वालों के लिए गाजियाबाद के कौशांबी पीएसके में आवेदन करना राहत भरा हो सकता है।
वर्तमान में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कौशांबी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में 800 अपॉइंटमेंट जारी किए जा रहे हैं, जबकि हापुड़ चुंगी स्थित रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में प्रतिदिन 100 अपॉइंटमेंट जारी हो रहे हैं। वहीं विभिन्न जिलों के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में अब 40 अपॉइंटमेंट जारी किए जा रहे हैं, मार्च से संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी। कोविड की स्थिति में सुधार होने के साथ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से सिलसिलेवार पीओ पीएसके में अपॉइंटमेंट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद से संबद्ध नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, वृंदावन, अछनेरा, हाथरस के पीओ पीएसके में पासपोर्ट आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न जिलों के लोग अब पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद आने की जगह पीओ पीएसके को तवज्जो दे रहे हैं। जबकि कौशांबी पीएसके में आवेदकों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोगों को अगले दिन का ही अपॉइंटमेंट मिल जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा का कहना है कि पीओ पीएसके में आवेदकों की अधिक संख्या के चलते अपॉइंटमेंट में एक से डेढ़ माह की वेटिंग चल रही है। जबकि कौशांबी पीएसके में अगले दिन का अपॉइंटमेंट मिल रहा है। पीओ पीएसके में मार्च से अपॉइंटमेंट की संख्या बढ़ाने पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed