फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बसपा जिलाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे पूर्व महानगर सचिव - फोटो : GHAZIABAD City
बसपा जिलाध्यक्ष पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। बसपा के पूर्व महानगर सचिव मनोज कुमार जाटव ने पार्टी के ही जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार पर मारपीट करने व रिवॉल्वर तानने का आरोप लगाया है। आरोप है कि राजनगर स्थित कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने उनके साथ घटना को अंजाम दिया। मनोज कुमार जाटव ने कविनगर थाने की कचहरी पुलिस चौकी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद व झूठा बताया है।
बड़ा कैला निवासी मनोज कुमार जाटव का कहना है कि वह बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और पूर्व महानगर सचिव हैं। वह शनिवार को रोजाना की तरह राजनगर स्थित बसपा कार्यालय में गए थे। वहां जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार अपनी सीट पर बैठे हुए थे तथा अन्य कॉर्डिनेटर भी मौजूद थे। आरोप है कि कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की और गालियां दी। मनोज कुमार का कहना है कि इसी बीच जिलाध्यक्ष ने जान से मारने की नीयत से अपनी रिवॉल्वर लहरा दी और अपने ड्राइवर को बुलाकर घेरने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मनोज कुमार जाटव का कहना है कि यह सब कुछ बसपा के एक बड़े पदाधिकारी के इशारे पर हुआ है। उक्त पदाधिकारी की ही साजिश के चलते जिलाध्यक्ष पहले भी कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर चुके हैं। घटना के बाद मनोज कुमार जाटव ने कचहरी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने एक संघ बनाया हुआ है। उसी के जरिये वह कार्यालय में घुसने की कोशिश करते हैं। ये लोग अपने आकाओं के लिए काम करते हुए ड्रामेबाजी कर रहे हैं। कार्यालय पर कुछ भी नहीं हुआ था। मुझ पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। अगर तहरीर दे दी गई है तो पुलिस जांच कर ले। मेरा दोष मिले तो मुझ पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed