फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बिग बॉस से सुर्खियों में आए स्वामी ओम नहीं रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
स्वामी ओम की फाइल फोटो
बिग बॉस से सुर्खियों में आए स्वामी ओम का निधन
विज्ञापन

लोनी। विवादित बयानों और सलमान खान के टीवी सीरियल बिग बॉस से सुर्खियों में आए स्वामी ओम ने बुधवार सुबह दस बजे डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी स्थित अपने फ्लैट में अंतिम सांस ली। सेवादारों और कॉलोनी के लोगों ने बुधवार दोपहर में निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। स्वामी ओम कई दिनों से बीमार थे। उन्हें कोरोना के बाद लकवा हो गया था।

स्वामी ओम उर्फ विनोद आंनद झा (59) टीवी चैनलों और सीरियलों में काम करते थे। उनका विवादों से शुरू से ही नाता रहा था। वह सलमान खान के टीवी सीरियल बिग बॉस सीजन दस के सबसे विवादित प्रतियोगी रहे थे। उन्होंने सीजन 10 में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब ‘बिग बॉस’ ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वह घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्वामी ओम को बाहर निकाला था। स्वामी ओम ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। इस दौरान वह काफी चर्चा में थे। उन्हें चैनल की डिबेट में देखा जाता था। वह करीब तीन साल से डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के डी ब्लाक में द्वितीय तल पर किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे। उनके सेवादार अतुल जैन ने बताया कि अकेले होने के चलते दो सेवादार उनकी सेवा रहते थे। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना से ठीक होने के बाद भी उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। करीब 15 दिन पूर्व लकवा पड़ने से उनके आधे शरीर ने कार्य करना बंद कर दिया था। उनका उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने अपने फ्लैट में अंतिम सांस ली। सेवादारों और आसपास के लोगों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed