{"_id":"6001eaed8ebc3e31cf433ec6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2120650129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 65 लाख ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 65 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 65 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
गाजियाबाद। मकान मालिक की जगह महिला की फर्जी आईडी लगाकर रजिस्ट्री कर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सिहानी गेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र थाना परीक्षितगढ़, मेरठ के गांव खजूरी का रहने वाला है। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर पर सुधा त्यागी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी को ऑपरेशन 420 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 2018 में सेक्टर-16 फरीदाबाद निवासी नितिन गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मकान मालिक की जगह किसी महिला की फर्जी आईडी लगाकर मकान की रजिस्ट्री कर दी गई। इस फर्जीवाड़े में उन्हें 65 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र ने इस फर्जीवाड़े में अहम रोल निभाया था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो