फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

झगड़ा होने पर दोस्त के सिर में ईट मारकर की थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
झगड़ा होने पर दोस्त के सिर में ईंट मारकर की थी हत्या
विज्ञापन

लोनी। डाबर तालाब कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में पार्टी के दौरान दोस्तों ने झगड़े के बाद युवक के सिर पर ईंट मारकर हत्या की थी। बृहस्पतिवार सुबह श्मशान घाट में शव मिला था। पुलिस ने बलराम नगर कट से एक आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह डाबर तालाब कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी थी। दिल्ली सोनिया विहार थाने में संपर्क करने पर शव की शिनाख्त पंकज यादव निवासी सोनिया विहार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त सोहेल उर्फ सल्लू पर घर से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सल्लू को बलराम नगर कट से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोहेल ने पंकज यादव की हत्या करना कबूला है। आरोपी ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को उसका झगड़ा पंकज से हुआ था। इसके बाद दोनों में समझौता भी हो गया था। इसके बाद सोहेल पंकज को बाइक से लोनी ले आया था। यहां उसने लोनी में ही रहने वाले अपने अन्य साथियों नूर मोहम्मद, इमरान और शेर खान को बुला लिया। चारों दोस्तों ने डाबर तालाब कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में पार्टी की। पार्टी के दौरान सोहेल और पंकज में एक बार फिर झगड़ा हो गया। इस पर सोहेल ने पंकज को पहले दीवार में देकर मारा और फिर ईट से पीट-पीटकर साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए थे। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है। वहीं सोहेल के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed