फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

तीन रूटों पर रोपवे की तीन माह में तैयार होगी डीपीआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
तीन रूटों पर रोपवे की तीन माह में तैयार होगी डीपीआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। महानगर में तीन रूटों पर रोपवे चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। जीडीए ने तीन रूटों पर फिजिबिलिटी तलाशने के साथ डीपीआर तैयार करने का काम सलाहकार फर्म को सौंप दिया है। एजेंसी तीन माह में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद प्रोजेक्ट की लागत और निर्माण की स्थिति साफ हो सकेगी। मेट्रो प्रोजेक्ट से पहले रोपवे का निर्माण होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जीडीए की ओर से रोपवे के लिए तीन रूटों को फाइनल किया गया है। इनमें नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से पुराना रेलवे स्टेशन, वैशाली मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर-62 (इलेक्ट्रानिक सिटी) और वैशाली मेट्रो स्टेशन से मोहननगर मेट्रो स्टेशन के बीच रोपवे निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। ऐसे में मेट्रो प्रोजेक्ट से पहले महानगर के तीन मेट्रो स्टेशन रोपवे के जरिए आपस में जुड़ जाएंगे। वहीं, रोपवे के जरिए नोएडा सेक्टर-62 तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद पुराना रेलवे स्टेशन से शहीद स्थल (नया बस अड्डा) मेट्रो स्टेशन के रोपवे से आपस में जुड़ने से हजारों यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। रेलवे स्टेशन से यात्री रोपवे से पहले मेट्रो स्टेशन फिर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को ऑटो या फिर कैब पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। प्रोजेक्ट से शहर में जाम की समस्या पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। खासकर जीटी रोड पर लगने वाले भयंकर जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। प्रोजेक्ट के बाबत जीडीए की विभिन्न एजेंसियों से पूर्व में बैठक हो चुकी है। एजेंसी प्रतिनिधियों ने रोपवे के एक रूट पर करीब 70 की लागत आने की संभावना जताई थी। अब एजेंसी की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट के साथ डीपीआर तैयार करने से प्रोजेक्ट की कुल लागत पर स्थिति साफ हो सकेगी। जीडीए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने बताया कि रोपवे प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए एजेंसी को तीन महीने का वक्त दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दूसरे चरण में अन्य रूट किए जाएंगे शामिल
जीडीए की ओर से पहले चरण में रोपवे प्रोजेक्ट में तीन रूटों पर काम किया जा रहा है। पहले तीन प्रोजेक्टों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर दूसरे चरण में अन्य रूटों को भी शामिल किया जा सकता है। पहले चरण की सफलता के बाद ही दूसरे चरण में अन्य रूटों को शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed