{"_id":"5fbd51338ebc3e7503114c96","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2092051171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील तोड़कर किया अवैध निर्माण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील तोड़कर किया अवैध निर्माण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 2ए के भूखंड संख्या पीएच 4 व पीएच 5 पर सील तोड़कर अवैध निर्माण कराने वाले आवंटी पर आवास विकास परिषद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आवास विकास परिषद के अवर अभियंता अखिलेश दत्त शांडिल्य ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 2ए पीएच 4 और पीएच 5 में अवैध निर्माण करने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद भी लॉकडाउन के दौरान मई में सील तोड़कर अवैध निर्माण होता पाया गया। इस पर उनकी ओर से आवंटी आदित्य जैन के खिलाफ फिर से इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी गई है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि आवास विकास परिषद की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आवंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।