{"_id":"5f78d90e8ebc3e5fab397f12","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2064365135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः छात्रों ने साथी को अगवा किया, जंगल में ले जाकर बेल्ट से पीटा, वीडियो बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः छात्रों ने साथी को अगवा किया, जंगल में ले जाकर बेल्ट से पीटा, वीडियो बनाया
Sun, 04 Oct 2020 06:39 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी 12वीं के छात्र को अगवा कर जंगल में ले जाने और नग्न कर डंडे व बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि घटना को पेशेवर बदमाशों ने नहीं, बल्कि पीड़ित के स्कूल में ही दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों ने मोबाइल में उसकी वीडियो भी बनाई और धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने उसके स्कूल के दो जूनियर छात्र व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शास्त्रीनगर में रहने वाले एक बिल्डर का बेटा कविनगर थानाक्षेत्र के नामी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। उसका कहना है कि गत 28 सितंबर को उसी के स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक लड़की ने अपने सहपाठी के कहने पर उसे कॉल करके शास्त्रीनगर स्थित एक स्कूल के बाहर बुलाया। वह अपने दो दोस्तों के साथ कार लेकर पहुंच गया। यहां लड़की का सहपाठी खड़ा हुआ था। उससे हाथ मिलाने के बाद बुलाने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
पीड़ित छात्र का कहना है कि वह कुछ देर तक वहां खड़ा रहा। इसी बीच उसी के स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही चारों लड़कों ने उसके दोनों साथियों को पीटते हुए कार से नीचे उतार दिया और उसे उसी की कार में अगवा करके गोविंदपुरम के जंगल में ले गए।
विज्ञापन
डंडे व बेल्ट से पीटा, नग्न कर बनाई वीडियो...
पीड़ित छात्र का कहना है कि जंगल में ले जाने तक आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर रखा। जंगल में पहुंचने पर उसे गाड़ी से उतारा और फिर डंडे व बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित छात्र का कहना है इसके बाद आरोपियों ने सारे कपड़े उतरवाकर उसे नग्न कर दिया और मोबाइल में वीडियो बनाई। शिकायत करने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसे नग्न हालत में ही छोड़ कर चले गए।
मोबाइल से डाटा ट्रांसफर किया, अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिए...
छात्र का कहना है कि स्कूल से जंगल तक पहुंचने के बीच आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन कर अपने मोबाइल में डाटा ट्रांसफर कर लिया। इतना ही नहीं मोबाइल में चल रहे हैं सोशल मीडिया के कुछ अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिए। करीब एक घंटे तक उसे यातनाएं देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे वह पुलिस के पास पहुंचा और सारा घटनाक्रम बताया। स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो घटना उनमें कैद मिली।
दूसरी वीडियो में जूनियर छात्रा को लेकर कहलवाई मनमाफिक बात...
पीड़ित छात्र का कहना है कि नग्न कर मारपीट करने के अलावा आरोपियों ने उसकी एक और वीडियो मोबाइल में बनाई। आरोप है कि इसमें उन्होंने उसी के स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर मनमाफिक बात कहलवाई। छात्रा के बारे में कहलवाया कि वह उसे इस्तेमाल करने के लिए ही उसकी जिंदगी में आया है। उसका फिर किसी अन्य लड़की से चक्कर चल रहा है। छात्र का कहना है कि आरोपियों ने यह वीडियो उसकी जूनियर छात्रा को दिखाने के लिए मोबाइल में बनाई।
स्कूल की छात्रा से फ्रेंडशिप को लेकर चल रहा विवाद...
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में लड़की से फ्रेंडशिप को लेकर विवाद चल रहा है। एक ही लड़की से दोनों पक्षों के लड़कों की फ्रेंडशिप है। पीड़ित छात्र भी उसी लड़की से बातचीत करता है, इसी शक में आरोपी पक्ष ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पते तस्दीक नहीं हुए हैं, इसके लिए स्कूल में जाकर रिकॉर्ड लिया जाएगा।
पीड़ित युवक 12वीं का छात्र है, जबकि आरोपी दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। छात्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का पता तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही छात्र को नग्न कर बनाई गई वीडियो भी कब्जे में ली जाएगी।
- नागेंद्र चौबे, एसएचओ कविनगर