फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News car rider drove the man sitting on the bonnet for three kilometers

Ghaziabad: कार सवार ने शख्स को बोनट पर बैठा तीन किलोमीटर घुमाया, गाड़ी में टक्कर लगने से बिगड़ी थी बात

Sun, 25 Feb 2024 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

घटना में इस्तेमाल गाड़ी को पुलिस ने सीज कर दिया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी कार सवार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad News car rider drove the man sitting on the bonnet for three kilometers
CCTV में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 4 में कार सवार युवक ने चालक रमेश की गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने युवक की गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रोकना चाहा तो आरोपी ने स्पीड बढ़ाकर चालक को अपने बोनट पर बैठा लिया। इसके बाद तेज रफ्तार में करीब तीन किलोमीटर तक घुमाया। 

विज्ञापन


शोर मचाने पर लोग चालक को बचाने के लिए दौड़े। इसके बाद सेक्टर 4 में निजी अस्पताल के पास रोककर आरोपी युवक तरंग निवासी वैशाली की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तरंग को कब्जे में लेकर पूछताछ की। घटना में इस्तेमाल गाड़ी भी सीज कर दी गई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी कार सवार तरंग को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed