फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad NEWS Attachment notice against six absconding including former chairman of Loni Municipality

गाजियाबाद: लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सहित छह के खिलाफ कुर्की का नोटिस

Wed, 11 Aug 2021 06:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Aug 2021 06:58 PM IST
सार

जल्द ही लोनी बार्डर पुलिस धामा के घर पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा करेगी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए  23 अगस्त की तारीख लगाई है।

विज्ञापन
Ghaziabad NEWS Attachment notice against six absconding including former chairman of Loni Municipality
मनोज धामा सहित छह के खिलाफ कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में कई महीने से फरार लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) प्रथम की अदालत ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की है। 
विज्ञापन


पूर्व बार सचिव अधिवक्ता परविंदर नागर ने बताया कि पिछले दिनों हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने गिरफ्तारी ने होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 13 जुलाई को हाईकोर्ट ने निचली अदालत को एक साल में मामला निस्तारित करने का आदेश दिया है, लेकिन दुष्कर्म के सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


अदालत में पुलिस ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मनोज धामा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा के साथ दोबारा गैर जमानती वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का लगाया था आरोप 
अधिवक्ता परविंदर ने बताया कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने वर्ष 2019 में इंद्रजीत नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि इंद्रजीत को पूर्व चेयरमैन मनोज धामा का संरक्षण प्राप्त है। पीड़िता फरवरी 2019 में आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी लेने के लिए सीओ व एसएचओ के पास गई थी। 

इसकी भनक लगने पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, शोभित मलिक, दीपक धामा सत्येंद्र चौहान, विकास पंवार और राहुल धामा उसी दिन महिला के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां मनोज धामा, शोभित मलिक और दीपक धामा ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मनोज धामा समेत छह लोगों के खिलाफ लोनी बॉर्डर थाने में सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। एसएसपी ने मामले की जांच महिला थाने को सौंपी थी।

पुलिस ने लगाई थी फाइनल रिपोर्ट, अदालत ने कर दी थी निरस्त 
परविंदर नागर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, जिसे अदालत ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने पीड़िता को बयान के लिए बुलाकर आरोपियों के खिलाफ के परिवाद दर्ज कर लिया था। पीड़िता, मेडिकल करने वाली डॉक्टर और सिपाही के बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट ने फरवरी 2020 को सभी आरोपियों को तलब कर लिया था। लॉकडाउन होने के कारण कोर्ट बंद हो गए थे। 

अदालत में नियमित सुनवाई शुरू हुई तो पांच जनवरी को पीड़िता की तरफ से अर्जी लगाते हुए मांग किया कि आरोपियों ने अदालत में समर्पण नहीं किया गया है। उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाए। इस पर कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन मनोज धामा समेत सभी छह आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किया था, इसके बावजूद पेश नहीं हुए तो एक महीने पहले गैर जमानती वारंट जारी किया था, अब अदालत ने बुधवार को दोबारा गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही कुर्की का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed