{"_id":"63fc5ea707a1480d7908ee18","slug":"ghaziabad-news-accused-were-exploiting-the-girl-for-four-years-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज; चार साल से कर रहें थे शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज; चार साल से कर रहें थे शोषण
Mon, 27 Feb 2023 01:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:11 PM IST
सार
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पूर्व एक पड़ोसी ने अपने एक रिश्तेदार से उनकी 16 वर्षीय पुत्री की दोस्ती करा दी। इसके बाद पड़ोसी और उसके रिश्तेदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का चार साल से शोषण कर रहें थे, घटना के समय पीड़िता किशोरी थी। 21 फरवरी को आरोपियों ने युवती को मसूरी थाना क्षेत्र में लेकर जाकर दरिंदगी की। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पूर्व एक पड़ोसी ने अपने एक रिश्तेदार से उनकी 16 वर्षीय पुत्री की दोस्ती करा दी। इसके बाद पड़ोसी और उसके रिश्तेदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 21 फरवरी को पीड़िता को बहला-फुसलाकर आरोपी मसूरी थाना क्षेत्र में ले गए और वहां उन दोनों के अलवा एक उनके अन्य साथी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी लगने पर पीड़िता की मां व उसके मामा मसूरी पहुंचे और युवती को लेकर भोजपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने धाराओं में किया खेल
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 16 वर्ष की आयु में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 21 फरवरी को भी दो नामजद सहित तीन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मगर थाना पुलिस ने केवल दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धारा में ही रिपोर्ट दर्ज की। उसमें पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि सज्जू उर्फ सहजवान, आदिल तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा रही है तथा आयु वाले तथ्य की भी जांच कराकर धारा बढ़ाई जाएगी।