फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Namo Bharat Station has the largest parking space.

Ghaziabad News: गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर सबसे बड़ी पार्किंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Namo Bharat Station has the largest parking space.
गाजियाबाद। 82 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर पर एनसीआरटीसी ने 8000 से अधिक वाहनों की पार्किंग सुविधा की है। इस कॉरिडोर पर सबसे बड़ी पार्किंग गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर है। यहां 370 चारपहिया और 632 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा साहिबाबाद स्टेशन पर 76 कारें और 223 दुपहिया वाहनों की पार्किंग, राजनगर एक्सटेंशन के नजदीक बने गुलधर स्टेशन पर 191 कारें और 848 दुपहिया वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से मेरठ तक चल रही नमो भारत ट्रेन के
विज्ञापन

पार्किंग दर
इस कॉरिडोर पर सभी स्टेशनों पर साइकिल के लिए 10 मिनट से 6 घंटों के लिए पांच रुपये। दुपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और कारों/एसयूवी के लिए 30 रुपये लगते हैं। 6 से 12 घंटे के लिए दुपहिया वाहनों के 25 रुपये और कारों/एसयूवी के 60 रुपये लगते हैं। 12 से 16 घंटों के लिए साइकिल 10 रुपये और दुपहिया वाहनों के लिए 30 रुपये की दर तय की गई है। कारों/एसयूवी के लिए 80 रुपये लगते हैं। 16 घंटों से लेकर दिन के परिचालन समय के दौरान तक साइकिल के 10 रुपये, दुपहिया वाहनों के 30 रुपये और कारों/एसयूवी के लिए 100 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमो भारत कनेक्ट एप बताएगा पार्किंग की उपलब्धता
एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि स्टेशन पर पार्किंग उपलब्ध है या नहीं, इसके लिए यात्री नमो भारत कनेक्ट ऐप मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर रियल टाइम पार्किंग उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल जाएगी। दिल्ली से मेरठ तक सभी नमो भारत स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करने के लिए किराए पर दोपहिया वाहन, साइकिल और फीडर बस, कैब और ऑटोरिक्शा सहित कई तरह के विभिन्न मोबिलिटी विकल्प प्रदान करने के लिए भागीदारी की है। नमो भारत कनेक्ट ऐप पर यात्रियों को और अधिक सुविधा व आरामदायक बनाने के लिए कई नए फीचर हैं। जैसे लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकल्प, स्टेशन सुविधाएं स्टेशन नेविगेशन, खोया पाया आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed