फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Muradnagar inspector beaten after reaching on accident spot badly injured know reason

गाजियाबाद: एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा से मारपीट, घायल

Tue, 15 Feb 2022 11:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 15 Feb 2022 11:58 PM IST
सार

पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जबकि चौकी प्रभारी से मारपीट के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी हरेंद्र राणा ने अपने साथ हुई मारपीट की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Ghaziabad Muradnagar inspector beaten after reaching on accident spot badly injured know reason
घायल दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर के रावली रोड स्थित मिल्क रावली गांव के पास मंगलवार रात एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंचे रावली चौकी प्रभारी व अन्य दरोगा के साथ लग्जरी कार सवार लोगोंं ने मारपीट की। मारपीट में रावली चौकी प्रभारी दरोगा हरेंद्र राणा घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


कनौजा गांव निवासी सोहनपाल मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक से डयूटी से गांव लौट रहा था। वह रावली रोड स्थित मिल्क रावली गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोहनपाल घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, इस बात को लेकर बाइक सवार युवक व कार सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कार सवार लोगों ने सोहनपाल के साथ मारपीट भी की। पीड़ित सोहनपाल ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना मिलते ही रावली चौकी प्रभारी दरोगा हरेंद्र राणा व अंडर ट्रेनिंग दरोगा विभोर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुलह की कोशिश की तो भड़के लोग, शुरू की मारपीट
पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कार सवार लोग भड़क गए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें चौकी प्रभारी हरेंद्र राणा के आंख के पास चोट लगने से घायल हो गये।


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और कार सवार दो लोगों को पकड़ थाने ले आया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जबकि चौकी प्रभारी से मारपीट के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी हरेंद्र राणा ने अपने साथ हुई मारपीट की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed