फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Municipal Corporation included in the India Book of Records

Ghaziabad News: इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में शामिल हुआ गाजियाबाद नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Municipal Corporation included in the India Book of Records
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने के बाद अवार्ड के साथ निगम के अधिकारी। स्रोत: नगर निगम - फोटो : 1
गाजियाबाद। एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर 2025 को एक घंटे में 15,156 लोगों ने एक साथ सफाई अभियान चलाने के साथ हीं गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। इसी उपलब्धि के साथ नगर निगम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अभियान सुबह 8 से 9 बजे तक चला। इसमें नगर निगम कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, स्वयंसेवी समूहों और बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भी भाग लिया। अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने टीम, सफाई मित्रों और स्वच्छ भारत मिशन की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में गाजियाबाद को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है। रिकॉर्ड बनने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से नगर निगम टीम को सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया। अभियान के दौरान शहर के कई हिस्सों में सड़क, पार्क, सार्वजनिक स्थलों और कॉलोनियों में सफाई की गई। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed