फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Municipal Corporation councillor post photo on social media giving Yogi Adityanath maulvi look

गाजियाबाद: नगर निगम पार्षद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को तस्वीर में बनाया मौलवी, लोगों में आक्रोश

Mon, 14 Feb 2022 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

पसौंडा के पार्षद मुस्तकीम के खिलाफ सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मुस्तकीम ने सीएम योगी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। 

विज्ञापन
Ghaziabad Municipal Corporation councillor post photo on social media giving Yogi Adityanath maulvi look
आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र देते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके आरोप में पसौंडा के पार्षद मुस्तकीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और मुख्यमंत्री का अपमान करने की शिकायत साहिबाबाद पुलिस से की थी।

विज्ञापन


आरोपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर एडिट की। जिसके बाद तस्वीर में सीएम योगी को मौलवी के रूप में दिखाया। साथ ही तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उधर, शिकायतकर्ता ने बताया कि वार्ड-66 पसौंडा से पार्षद मुस्तकीम चौधरी ने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की। जिसमें सीएम योगी की को मौलवी के रूप में दिखाया गया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पार्षद मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed