{"_id":"620a4902597a7b0cef05f58e","slug":"ghaziabad-municipal-corporation-councillor-post-photo-on-social-media-giving-yogi-adityanath-maulvi-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नगर निगम पार्षद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को तस्वीर में बनाया मौलवी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नगर निगम पार्षद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को तस्वीर में बनाया मौलवी, लोगों में आक्रोश
Mon, 14 Feb 2022 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:57 PM IST
सार
पसौंडा के पार्षद मुस्तकीम के खिलाफ सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मुस्तकीम ने सीएम योगी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र देते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके आरोप में पसौंडा के पार्षद मुस्तकीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और मुख्यमंत्री का अपमान करने की शिकायत साहिबाबाद पुलिस से की थी।
विज्ञापन
आरोपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर एडिट की। जिसके बाद तस्वीर में सीएम योगी को मौलवी के रूप में दिखाया। साथ ही तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
उधर, शिकायतकर्ता ने बताया कि वार्ड-66 पसौंडा से पार्षद मुस्तकीम चौधरी ने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की। जिसमें सीएम योगी की को मौलवी के रूप में दिखाया गया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पार्षद मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन