फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Modinagar News Kuttu Ka Atta Khane Se 30 Hospitalised, Having Vomit and Loose Motion

कुट्टू का आटा: सोनीपत, गाजियाबाद और मेरठ में 300 से ज्यादा लोग बीमार, अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

Thu, 23 Mar 2023 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Mar 2023 04:16 PM IST
सार

नवरात्रि के पहले दिन लोग सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का प्रयोग व्रत में करते हैं और यही कुट्टू का आटा गाजियाबाद, मेरठ और सोनीपत के लोगों के लिए जहर बन गया और 300 से भी ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Modinagar News Kuttu Ka Atta Khane Se 30 Hospitalised, Having Vomit and Loose Motion
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए 30 से अधिक लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील क्षेत्र के देहात में कुट्टू का आटा खाने से 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उनको उल्टी, दस्त की शिकायत हुई। कुट्टू का आटा उन्होंने बुधवार रात को पहले नवरात्रि पर खाया था। पीड़ितों को उपचार के लिए नगर के अलग अलग अस्पतालों  में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन


सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। बता दें कि दो साल पूर्व भी नवरात्रि में  कुट्टू का आटा खाने से 15 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।
विज्ञापन

मेरठ में 100 से ज्यादा बीमार

मेरठ में भी नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से अलग-अलग इलाके में 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब खाद्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में कुट्टू के आटे से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ी

कुट्टू का आटा खाने से सोनीपत के मॉडल टाउन, जीवन नगर और ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र के 250 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के बीमार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागरिक अस्पताल में रात 11 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ से दस तक की संख्या में अलग-अलग समय पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। प्रशासन ने मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। डीसी सोनीपत का कहना है कि प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा, सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed