{"_id":"63dcd11aca6994016f14893f","slug":"ghaziabad-mobile-loot-in-day-light-from-businessman-near-dlf-police-station-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डीएलएफ चौकी के पास व्यापारी से दिनदहाड़े लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डीएलएफ चौकी के पास व्यापारी से दिनदहाड़े लूटा मोबाइल
Fri, 03 Feb 2023 02:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Feb 2023 02:47 PM IST
सार
एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि लुटेरे की पहचान के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। उसकी जल्द पहचान कर टीम को तलाश में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद के डीएलएफ चौकी से 200 मीटर दूर लुटेरे ने व्यापारी शिवराज पवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे करीब मोबाइल लूट लिया। वह अपने घर से दुकान के लिए निकल रहे थे। साहिबाबाद थाना पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
डीएलएफ में दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन 2 निवासी शिवराज पवार जी- ब्लॉक में रहते हैं। सुबह 9:30 बजे करीब वह पैदल ही पासा प्रॉपर्टी डीलर से होकर भगत सिंह चौक की तरफ फ्रिज रिपेयरिंग की अपने दुकान पर जा रहे थे। तभी पीछे से काले रंग की स्कूटी पर आए लुटेरे ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट किया।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों की मदद से स्कूटी पर बैठकर लुटेरे का पीछा भी किया लेकिन वह भोपुरा तिराहे की तरफ फरार हो गया। दिनदहाड़े लूट की सूचना उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी और डीएलएफ चौकी जाकर लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
लुटेरे की हरकत बाजार में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन लुटेरे ने स्कूटी में पीछे लगी नंबर प्लेट को धुंधला किया हुआ है, जिससे स्कूटी नंबर की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि लुटेरे की पहचान के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। उसकी जल्द पहचान कर टीम को तलाश में लगाया जाएगा।