फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Mason murdered, dead body found in under-construction house, suspicion on colleagues

Ghaziabad: राजमिस्त्री की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, सहकर्मियों पर शक

Wed, 23 Nov 2022 07:34 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Nov 2022 07:34 AM IST
सार

अमित ने बताया कि बाबूराम व उसके साथी शराब के आदी थे। रविवार रात जब वह उनको खाना देने गए उस दौरान भी सभी शराब के नशे में थे और उनके बीच कहासुनी हुई थी। उनके जाने के बाद उनके बीच झगड़ा बढ़ गया था। अमित को इसकी जानकारी अगले दिन पड़ोसियों से हुई।

विज्ञापन
Ghaziabad: Mason murdered, dead body found in under-construction house, suspicion on colleagues
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदग्राम क्षेत्र के भट्ठा नंबर पांच रोड स्थित वरदान अस्पताल के पास अमित उर्फ मोनू के निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री बाबूराम (37) की बदमाशों ने चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। सोमवार शाम अमित बाबूराम के लिए खाना लेकर गया तो वह खाट पर मृत मिला। शव रजाई से ढंका हुआ था और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस बाबूराम के साथ रह रहे मजदूरों के साथ विवाद के बाद हत्या करने का अंदेशा जता रही है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बाबूराम अमित उर्फ मोनू का साला था, जो कुछ महीनों से उसका मकान बना रहा था। उसके साथ मजदूर सतीश, राजेंद्र और सोनू काम करते थे। चारों उसी मकान में रहते थे। अमित ने बताया कि रोजाना की तरह वह सोमवार सुबह अपने मकान पर बाबूराम व अन्य सभी के लिए चाय लेकर गए। उन्होंने बाबूराम को चाय के लिए आवाज लगाई लेकिन वह नहीं उठे। राजेंद्र ने अमित से कहा किि सो रहा है, सोने दो। अमित जब दोपहर बाद बाबूराम के लिए खाना लेकर आए तो तब भी वह खाट पर सोते मिले। उन्होंने खाना खाने के लिए बाबूराम को उठाया तो वह उठा नहीं। चेहरे से रजाई हटाने पर वह मृत मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

रविवार रात शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

अमित ने बताया कि बाबूराम व उसके साथी शराब के आदी थे। रविवार रात जब वह उनको खाना देने गए उस दौरान भी सभी शराब के नशे में थे और उनके बीच कहासुनी हुई थी। उनके जाने के बाद उनके बीच झगड़ा बढ़ गया था। अमित को इसकी जानकारी अगले दिन पड़ोसियों से हुई। उनका कहना है कि आशंका है कि चारों के बीच झगड़े के बाद तीनों ने मिलकर बाबूराम को मारा है। हालांकि मौके से कोई हथियार नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बच्चों से रहते थे अलग

अमित ने बताया कि बाबूराम की शादी 2010 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बाबूराम की पत्नी उसे छोड़कर दोनों बेटियों को लेकर अपने प्रेमी के पास चली गई लेकिन वह बाबूराम की सबसे बड़ी बेटी को वहां से ले आए, जो भोजपुर में अपने दादा के पास रहती है।


मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
- आलोक दुबे, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed