फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad is 3rd most polluted city in india

तीन सौ के पास पहुंचा एक्यूआई फिर भी गाजियाबाद देश में तीसरा प्रदूषित शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad is 3rd most polluted city in india
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई 318 पहुंचा
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर रविवार को देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। जबकि ग्रेटर नोएडा देश में सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 332 दर्ज किया गया। आंकड़े देखे जाए तो दिल्ली एनसीआर के शहर में ही प्रदूषण रेड जोन से ऊपर है। जबकि अन्य शहरों में यह रेड जोन में नहीं है।

गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में कमी देखी गई। शनिवार को यह 415 दर्ज किया गया था। शहर के एक्यूआई में कमी आने के बाद भी गाजियाबाद देश में प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर रहा। लोनी का एक्यूआई 352 के आसपास दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 270 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 352 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 340 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 250 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 340 दर्ज हुआ। संजयनगर और वसुंधरा जोन में एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। संजय नगर में एक्यूआई 287 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 186 और 287 दर्ज किया गया। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 231 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 231 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-----
प्रदूषित शहरों की सूची
ग्रेटर नोएडा 332
नोएडा 322
गाजियाबाद 318
दिल्ली 305
फरीदाबाद 303
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed