फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad is 2nd most polluted city of country

बुलंदशहर और गाजियाबाद रहा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad is 2nd most polluted city of country
बुलंदशहर और गाजियाबाद रहा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद और बुलंदशहर सोमवार को देश के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर रहे। दोनों ही शहर का एक्यूआई सोमवार को 260 दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में आ गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को भी शहर का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया। दूसरे दिन भी शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना रहा। गाजियाबाद शहर बुलंदशहर के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाएं तो गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक्यूआई सबसे ज्यादा है। यहां पर एक्यूआई 272 बना हुआ है। यहां पर पीएम दस का स्तर 142 दर्ज किया गया। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 272 रहा। वहीं लोनी का एक्यूआई 250 दर्ज रहा। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 250 और पीएम दस का स्तर 140 दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण स्तर की वजह से गाजियाबाद शहर प्रदूषित शहरों की सूची से नहीं निकल रहा है। गाजियाबाद शहर सोमवार को बुलंदशहर के साथ देश का दूसरा प्रदूषित शहर रहा। देश का सबसे प्रदूषित शहर मंडी गोबिंदगढ़ रहा। यहां पर एक्यूआई 296 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषित शहरों की सूची
शहर-एक्यूआई
मंडी गोबिंदगढ़ - 296
गाजियाबाद - 260
बुलंदशहर - 260
गुवाहाटी - 255
ग्रेटर नोएडा - 252
मुजफ्फरपुर - 241
नोएडा - 227
बल्लभगढ़ - 218
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed