{"_id":"635d6c2e15546b694a37e92c","slug":"ghaziabad-illegal-liquor-worth-54-lakhs-coming-from-punjab-caught-in-gujarat-truck-driver-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गुजरात के ट्रक में पंजाब से आ रही 54 लाख की अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गुजरात के ट्रक में पंजाब से आ रही 54 लाख की अवैध शराब पकड़ी, चालक फरार
Sat, 29 Oct 2022 11:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:38 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से पंजीकृत है। उसका मालिक अहमदाबाद की केदाराम सोसाइटी में रहने वाला जालाराम है। भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ने के बाद संभावना है कि यह निकाय चुनाव से पहले जिले के अंदर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव से पहले गुजरात नंबर के ट्रक में पंजाब से उत्तर प्रदेश लाई जा रही 54 लाख की अवैध शराब को खोड़ा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक के अंदर अलग-अलग ब्रैंड की शराब की पेटियां रखी थीं। पुलिस की घेराबंदी को देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से पंजीकृत है। उसका मालिक अहमदाबाद की केदाराम सोसाइटी में रहने वाला जालाराम है। भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ने के बाद संभावना है कि यह निकाय चुनाव से पहले जिले के अंदर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने घेराबंदी को देखकर चालक और अन्य लोग फरार हो गए। खोड़ा थाने में पुलिस की तरफ से जालाराम और दो अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन