फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: History sheeter shot in encounter with police two miscreants arrested robbed car recovered

गाजियाबाद: पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की कार बरामद

Fri, 01 Apr 2022 01:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 01 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण और मुरादनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी के तहत उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई।

विज्ञापन
Ghaziabad: History sheeter shot in encounter with police two miscreants arrested robbed car recovered
पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश मोनू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गोली लग गई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली भिक्कनपुर रोड पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश गुजरने वाला है। इसके बाद थाना मुरादनगर और पुलिस अधीक्षक (एसपी)-ग्रामीण की टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, कुछ देर बाद उन्हें एक कार आती दिखी। रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई के तहत गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद बागपत के बागू निवासी मोहित पुत्र रोशनलाल तथा मेरठ के घिसोली गांव निवासी मोनू पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार किया गया। मोनू के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा, कारतूस और ओला कैब ड्राइवर से लूटी गई सेलेरियो कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त मोनू  ने बताया कि होली के आसपास उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना मुरादनगर क्षेत्र में एक ओला कार बुक की थी। कुछ दूर चलकर ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली थी। दोनों बदमाशों पर गाजियाबाद तथा बागपत के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed