{"_id":"609443ff8ebc3ecf1f05c635","slug":"ghaziabad-health-news-ghaziabad-city-news-gbd2182852151","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आइसोलेट रहकर 18575 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आइसोलेट रहकर 18575 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच अच्छी खबर ये भी है कि जिले में होम आइसोलेशन में रहते हुए संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ी है। होम आइसोलेशन शुरू होने से अब तक 18575 मरीज घर पर ही नियमित दवाओं और चिकित्सक के परामर्श से ठीक हुए हैं।
जिले में 22 जुलाई 2020 से मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए कोविड कंट्रोल रूम में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई, जो कॉल पर संक्रमितों के संपर्क में रहे। 22 जुलाई 2020 से पांच मई 2021 तक 23144 लोगों को होम आइसोलेशन में अनुमति प्रदान की गई। इनमें से 18575 मरीज ठीक हुए। फिलहाल 5387 से अधिक संक्रमितों का होम आइसोलेशन में ही इलाज चल रहा है।
-----
फ्रेंडली वॉचर्स ने किया रिस्पांड
जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में फ्रेंडली वॉचर्स बनाये थे। इनमें से अब तक 5527 फ्रेंडली वॉचर्स ने विभाग को रिस्पांड किया और हेल्थ अपडेट देते रहे।
विज्ञापन
-----
544 को किया गया अस्पतालों में रेफर
दो मई तक 544 होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को अस्पताल में रेफर भी किया गया। इनमें से कोविड एल-1 में 78, एल-2 में 95, एल-3 में 54 और निजी अस्पतालों में 317 संक्रमितों को रेफर किया गया।
------
कोरोना के हल्के लक्षण वालों के लिए होम आइसोलेशन शुरू किया गया था। नियमों का पालन, चिकित्सकों के परामर्श से कई संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। - डॉ. संजय तेवतिया, सीएमएस संजयनगर संयुक्त अस्पताल एल-2